रांची: एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव सोनाहातू ब्लॉक इचागढ़ और तमाड़ के सीमावर्ती क्षेत्र के राणाडीह में जंगल से बरामद हुआ.
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो पायी है.
पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

