शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: सुलतानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से महिला का शव लटकता मिला. कूरेभार थाना क्षेत्र के इरुल गांव निवासी अमरजीत की 26 वर्षीय पत्नी सीमा अपने 8 वर्षीय बेटे दीपांशु के साथ कमरा बन्द कर अंदर थी. सास ने किसी काम को लेकर बहू सीमा को आवाज लगाई. काफी देर बाद भी सीमा बाहर न निकली तो उसने दरवाजे के पास जाकर दरवाजा पीटते हुए आवाज दी.
आवाज देने के बाद जब मृतका नही बोली, तो पति अमरजीत दो कमरे के बीच की दीवाल फांदकर कमरे में दाखिल हुआ. कमरे के अंदर सीमा का शव फंदे से लटक रहा था. सीमा को उसने फंदे से नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

