
राँची: राँची के मुरी में बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक के किनारे एक महिला का शव बरामद किया गया. महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई.बताया गया यह हादसा मुरी से रामगढ़ रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 355/6 के समीप हुआ. बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात रेलवे लाइन पार करने के दौरान घटी. मृतका के शव की पहचान मुरी के बिसरिया गांव की निवासी 55 प्रतिमा देवी के रूप में की गई.

