बुढ़मू: ठाकुरगांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है. ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के जीवन बगीचा स्थित घर में महिला का शव मिला. मृतक की पहचान भोला साहू की 26 वर्षीय पत्नी की हुई. महिला की हत्या का आरोप परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर लगाया है. उनका आरोप है कि कहा गला दबाकर महिला की हत्या किया गया है. साथ ही मृतक महिला के परिजनों ने कहा कि लगातार मृतक महिला के साथ उसका पति मारपीट करता था.

