रांची: रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र के नीचा टोला स्थित गोरिया तालाब में सोमवार सुबह एक महिला के शव को बरामद किया गया. मृतका की पहचान सिल्ली के प्लस टू विद्यालय के एनसीसी शिक्षक रामानंद सिंह की पत्नी के रूप में की गयी है.
बताया गया है कि मृतका रविवार को अपने घर से मार्केट समान लेने निकली थी और घर नहीं लौटी और घर वापस नहीं लौटी, जिसके बाद रामानंद सिंह ने कल ही सिल्ली थाना में इस संदर्भ में में थाना प्रभारी को जानकारी दी थी.

