रांची:- टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा साके टोली स्थित रेलवे ट्रेक के समीप से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है . महिला की पहचान नहीं हो पाईं है. थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा महिला के शव होने की जानकारी मिली .रेलवे लाइन के पोल संख्या 410 के शव बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है . आशंका जताई जा रही है कि महिला की मृत्यु किसी चलती ट्रेन से गिरने या ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी .
