रांची : सिल्ली थाना क्षेत्र स्थित धोवाटीकरा गांव में शनिवार को एक महिला का शव कुएं में मिला. सुबह कुएं से पानी भरने के लिए गांव की कुछ महिला वहां पहुंची तो शव देखा. इसके बाद पूरे गांव में यह खबर फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, महिला की मानसिक
स्थिति ठीक नहीं थी और पहले भी कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास कर चुकी है. महिला की पहचान रोशनी देवी (35) के
रूप में की गई. खाट डालकर शव को बाहर निकाला गया। मृतका के पति कमल महतो ने बताया कि उसकी दो पत्नी है. रोशनी देवी पहली पत्नी थी और मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वो अक्सर गांव के बाहर घूमतीफिरती रहती थी. काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था. कमल महतो के अनुसार, पिछले 12 जुलाई को घर पर एक शादी थी. दूसरे दिन ही उसकी पत्नी अपने मायके कांटाडीह, मुरी चली गई थी. वो बिना बताए अक्सर अपने मायके चली जाती थी.

