BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टुकड़े- टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंकी महिला की लाश

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
टुकड़े- टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंकी महिला की लाश
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही मिशन शक्ति की शुरूआत करके महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोकने का दावे कर रही है, लेकिन महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां 26 अक्टूबर की शाम श्मशान घाट में एक बोरी में खून से सनी महिला की लाश टुकड़ों मे मिली है. वहीं हत्यारोपी पहचान छिपाने के लिए शव से गर्दन को काटकर अपने साथ ले गया. वहीं, शव मिलने सूचना पर एसपी सिटी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कातिल का सुराग तलाश रही है.

दरअसल, सोमवार (26 अक्टूबर) की शाम फातिमा गार्डन कॉलोनी के निकट स्थित श्मशान घाट के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान बच्चों ने देखा कि कुछ कुत्ते खून से सनी प्लास्टिक की एक बोरी के साथ खींचतान कर रहे हैं. जिसके बाद बच्चों ने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी. घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी किशन बिश्नोई, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और कई थानों की फोर्स व फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई.

पुलिस ने बोरी का मुंह खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए. बोरी के अंदर एक महिला की लाश के लगभग 17 टुकड़े भरे हुए थे. महिला के गर्दन के ऊपर का हिस्सा गायब था. यह नजारा देखते ही पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे वहां फेंका गया है. एसपी सिटी ने बताया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के सहारे कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. उन्होंने घटना में आसपास के ही किसी व्यक्ति के शामिल होने का अंदेशा जाहिर किया है.

https://bnnbharat.com/6-confirmed-deaths-of-220-corona-positive-patients-in-jharkhand/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP सांसद रवि किशन ने कहा, तेजस्‍वी की सभा में आने वाले लोग हुड़दंगी, महागठबंधन की सरकार बनी तो होगा हुड़दंग

Next Post

नीतीश ने साधा लालू पर निशाना, कहा- बेटियों पर भरोसा ही नहीं, पैदा किए नौ बच्चे

Next Post
नीतीश ने साधा लालू पर निशाना, कहा- बेटियों पर भरोसा ही नहीं, पैदा किए नौ बच्चे

नीतीश ने साधा लालू पर निशाना, कहा- बेटियों पर भरोसा ही नहीं, पैदा किए नौ बच्चे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d