चतरा: चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह धान कूटने की मशीन में साड़ी फंसने एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के दुन्दु गांव निवासी महजर यादव की पत्नी बन्धिया देवी ने अपने घर में धान कूटने की मशीन को बुलाई थी. धान कूटने की मशीन को संचालक घर-घर ले जाकर सहायता उपलब्ध कराते है. इसी क्रम में बन्धिया देवी ने धान कूटने की मशीन में धान डाल रही थी, तभी यह हादसा हुआ.

