BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छत्तरपुर विधान सभा क्षेत्र में जुड़ने वाले नए मतदाताओं में महिलाएं आगे

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
छत्तरपुर विधान सभा क्षेत्र में जुड़ने वाले नए मतदाताओं में महिलाएं आगे
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- 1 जनवरी 2021 को अहर्ता तिथि मानते हुए संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 जो 15 सितम्बर 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक चला. इस दौरान जोड़ने एवं विलोपन के लिए प्राप्त प्रपत्र 6, 7, 8 एवं 8क के अनुरूप मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज दिनांक 15 जनवरी 2021 को मतदान केंद्र स्तर अंचल स्तर तथा अनुमंडल स्तर पर प्रकाशित कर दिया गया है. 

छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी- सह- निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी  एनपी गुप्ता ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान  छत्तरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में  कुल 6702 नए मतदाता जुड़े हैं. उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं की सूची में इस वर्ष महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है. उन्होंने बताया कि पुरुष मतदाता की संख्या 3337 वही महिलाओं की संख्या 3365 है. उन्होंने बताया कि 78 छतरपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत छतरपुर प्रखंड में 1013 पुरुष एवं 834 महिलाओं का नाम सूची में जोड़ा गया है. वही पड़वा प्रखंड के 254 पुरुष एवं 433 महिलाओं का नाम सूची में जोड़ा गया है. पाटन ब्लाक में 1348 पुरुष तथा 1229 महिलाओं का नाम मतदात सूची में जोड़ा गया है तथा नौडीहा बाजार प्रखंड में  722 पुरुष एवं 869 महिलाओं का नाम सूची में जोड़ा गया है. इस तरह 78 छतरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 70 हजार 650 है. जिसमें पुरुष 1 लाख 42 हज़ार 199 हैं एवं महिला 1 लाख 28 हज़ार 451 है. साथ ही उन्होंने बताया कि कुल 2555 मतदाता का विलोपन मृत या बाहर चले जाने के कारण रद्द कर दिया गया है. 

उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम की स्थिति वेबसाइट  में जाकर देख सकते हैं तथा किसी कारण वश अपना नाम जोड़ने या नाम हटाने का कार्य संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान नहीं कर पाए हैं तो वह वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचायतो के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्यकारी समिति का हुआ गठन

Next Post

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभुकों को करें लाभान्वितःउपायुक्त

Next Post
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभुकों को करें लाभान्वितःउपायुक्त

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभुकों को करें लाभान्वितःउपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d