BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यहां महिलाएं संचालित कर रही हैं मतदान केंद्र

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
यहां महिलाएं संचालित कर रही हैं मतदान केंद्र
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: सुबह से ही जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान को लेकर वोटर में उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं कांटी विधानसभा के ऑल वुमन मतदान केन्द्र पर नजारा बेहद शानदार दिखाई दिया. जहां मतदान केंद्र का संचालन महिला कर्मियों द्वारा किया जा रहा था, तो वहीं यहां बनाये गए किड्स जोन में बच्चे खेलते नजर आये.

मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय थर्मल कांटी कॉलोनी में आल वुमन मतदान केन्द्र बनाया गया है. मतदान शुरू होने के बाद यहां बड़ी संख्या में वोटर आना शुरू हो गए. जहां मतदान की सारी व्यवस्थाओं को महिला मतदान कर्मियों द्वारा संभाला जा रहा है, तो वहीं इस बूथ की सुरक्षा व्यवस्था भी महिला सुरक्षाकर्मियों के हवाले है.

इस बूथ पर बच्चों के लिए किड्स जोन भी बनाया गया है, इसके साथ ही यहां सेल्फी पाइंट भी है. जिलाधिकारी डॉ. चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ ही मतदान कराया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि मीनापुर में मध्य विद्यालय दाऊद छपरा कांटी में मध्य विद्यालय थर्मल कांटी, उर्दू मध्य विद्यालय पकड़ी पकोही, बरुराज में मध्य विद्यालय मोतीपुर, पारू में मध्य विद्यालय पारू, साहेबगंज में मध्य विद्यालय बालक पूर्वी व पश्चिमी भाग में मतदान चल रहा है. जिले की पांच विधानसभा में 10 जगह महिला मतदान केंद्र बनाये गए हैं.

https://bnnbharat.com/hearing-of-lone-moratorium-case/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 नवंबर तक टली ‘लोन मोरेटोरियम’ मामले की सुनवाई

Next Post

Bihar Elections: 15 सालों तक काम किया तभी राज्य आगे बढ़ा: नीतीश कुमार

Next Post
Bihar Elections: 15 सालों तक काम किया तभी राज्य आगे बढ़ा: नीतीश कुमार

Bihar Elections: 15 सालों तक काम किया तभी राज्य आगे बढ़ा: नीतीश कुमार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d