रांची: विधानसभा क्षेत्र में 12 दिसंबर 2019 को वोट डाले जायेंगे. मतदान में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार विभिन्न तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज स्वीप के तहत मोरहाबादी मैदान से वुमेन बाइक रैली निकाली गयी. अलग-अलग कॉलेज की छात्राओं ने बाइक रैली के जरिये मतदाताओं को आगामी 12 दिसंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया.
मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास
वुमेन बाइक रैली के दौरान स्वीप के वरीय प्रभारी सौमित्र शुक्ला और नोडल पदाधिकरी डॉक्टर प्रभात शंकर भी उपस्थित थे. पदाधिकारियों ने बताया कि रांची शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम रहता है, ज्यादातर महिला मतदाता मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकलती. आगामी विधानसभा चुनाव में रांची विधानासभा क्षेत्र में 12 दिसंबर को होनेवाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने-अपने घरों से निकलकर वोट करें, इसके लिए वुमेन बाइक रैली का आयोजन किया गया है.

