हजारीबाग : भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर बड़ा बाजार स्थित एके मिश्रा फ़ाउंडेशन के कार्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया. सैकड़ो की संख्या उपस्थित महिलाओं ने प्रख्यात दार्शनिक और महान शिक्षविद राधाकृष्णन के सम्मान में केट काटकर उनके आदर्शो पर चलने की संकल्पना ली. मौके पर एके मिश्रा फ़ाउंडेशन के जिला समन्वयक अनिल मिश्रा, अजय सिंह भारती कुमारी सहित सिलाई, बुनाई, कढ़ाई के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे .
इस दौराण महिलाओं ने एके मिश्रा फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन सक्सेस गुरु एके मिश्रा के प्रति भी सम्मान व्यक किये. महिलाओं ने कहा कि सक्सेस गुरु के मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों से हमलोग को हज़ारीबाग में काफी कुछ सीखने को मिला है. सक्सेस गुरु एके मिश्रा हम सब के लिए एक शिक्षक ही नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक, एक अभिभावक भी है. उनके मार्गदर्शन में निरंतर दिए जा रहे प्रशिक्षण हमारे लिए बहुमूल्य धन है. हम सब महिलाएं उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं.

