BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड की महिलाओं को ‘आम बजट 2021’ से कई उम्मीद, रसोई चलाने में रियायत मिलने की है आस

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
झारखंड की महिलाओं को ‘आम बजट 2021’ से कई उम्मीद, रसोई चलाने में रियायत मिलने की है आस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची/दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2021-22 का वार्षिक आम बजट पेश करेगी. इस बजट से झारखंड को कई उम्मीद है. वहीं हेमंत सोरेन और राज्य के वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बजट में झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों के लिए विशेष प्रावधान की उम्मीद जतायी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि केंद्र सरकार के बजट से सभी राज्यों को उम्मीदें होती हैं, झारखंड के लोगों को भी उम्मीद है, लेकिन बजट में क्या होगा, यह अभी कहना मुश्किल है, क्योंकि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है. अभी कोरोना संक्रमण के कारण एक साल से आर्थिक गतिविधियां बाधित है, ऐसे समय में बजट से और भी उम्मीदें बढ़ जाती है.

इधर, वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि समय पर भुगतान करें और केंद्र सरकार की ओर से महीने की 20 तारीख को जो भुगतान किया जाता है, उसका भुगतान 1 तारीख को ही कर दिया, ऐसा नहीं होने से अभी ऋण लेने की जरूरत पड़ जाती है.

इधर, राज्य के आम लोगों, व्यवसायियों, किसानों, मजदूरों, गृहणियों, छात्र और युवाओं को भी बजट से अलग-अलग उम्मीद है. बजट से उम्मीद के संबंध में कुछ किसानों ने बताया कि सरकार किसानों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करें, ताकि किसान यह तय पाये कि उनके लिए किस तरह की खेती उपयुक्त होगी.

वहीं कुछ किसानों ने कृषि ऋण माफी का आग्रह किया है. वहीं गृहणियों का कहना है कि केंद्रीय वित्तमंत्री भी महिला है, इसलिए वह घर की आम महिलाओं की समस्याओं को अच्छी तरह से समझती है और आम बजट में घर की रसोई को चलाने में सरकार की ओर से कई रियायतें मिलनी उम्मीद है.

दूसरी तरफ झारखंड चेंबर के सदस्यों का कहना है कि सरकार उद्योग और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक छूट प्रदान करें, कोरोना संक्रमण काल में व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है, अर्थव्यवस्था में गिरावट आने से रोजगार के अवसर में भी कमी आयी है. कई दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गये है, ऐसे में ऋण और अन्य सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर का असर, तेज धूप में भी सिहरन

Next Post

Budget 2021: हेल्थ सेक्टर के लिए लॉन्च होगी आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना: वित्त मंत्री

Next Post
सामाजिक और सामान्य क्षेत्र में 57 हजार करोड़ खर्च करेगी हेमंत सरकार

Budget 2021: हेल्थ सेक्टर के लिए लॉन्च होगी आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना: वित्त मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d