नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शाहीनबाग के बहाने एक बार फिर से BJP पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से एक समय पर रानी लक्ष्मीबाई ने मान सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी थी. ये हमारी माताएं बहनें संविधान ने जो हमें दिया था, उसी के आधार पर अपनी लड़ाई को आगे बढ़ा रही हैं.
हमारे जो पुराने नेताओं ने जिस तरीके से देश को बनाया था. जिसमें धर्म के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं था. उस भेदभाव का बीजेपी ने लाभ उठाना चाहा और मुस्लिम को हटा दिया, वे देश की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए हम उनको बधाई देना चाहते हैं.
इसके पहले भी सपा मुखिया अखिलेश सीएए का संसद से लेकर सड़क तक विरोध कर चुके हैं. उन्होंने इसे बीजेपी की नाकामियों को छुपाने वाली एक सीढ़ी बताई. अखिलेश यादव ने सीएए के विरोध में हुई हिंसा में मारे गए परिजनों से जाकर मुलाकात की थी, इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है.

