जगदम्बा प्रसाद शुक्ल
प्रयागराज : प्रयागराज में घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत करमा बाजार त्रिवेणी गैस एजेंसी कार्यालय में उज्ज्वला योजना का लाभ ना मिलने पर दर्जनों महिलाओं ने घेराव कर प्रदर्शन किया. इसके पहले उप जिलाधिकारी करछना के यहां महिलाओं द्वारा गुहार लगाई गयी.
सोमवार के दिन उज्जवला योजना को त्रिवेणी गैस एजेंसी शाखा कर्मा बाजार पर महिलाओं ने घेराव कर प्रदर्शन किया. शबीना, मोनी, नगीना बेगम आदि ने आरोप लगाया कि शाखा संचालक ने उज्जवला योजना की सूची में नाम होने के बाद भी अभी तक गैस सिलिंडर व चूल्हा व अन्य सामग्री नहीं दिए. इसके कारण महिलाओं को महीनों से भटकना पड़ रहा है. महिलाओं ने बताया कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिले के अधिकारियों तक अपनी बात लेकर जाएंगी.

