रांची: सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में कडरू हज हाउस में महिलाओं का धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा. महिलाओं ने अनिश्चितकालीन धरना के माध्यम से इन कानूनों को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से कर रही है.
धरना को संबोधित करते हुए शगुफ्ता यास्मीन ने कहा कि यह कानून लोगों को बांटने की साजिश है. केंद्र सरकार इन कानूनों के माध्यम से समाज को बांटनें को प्रयास कर रही है ताकि आम लोग आपस में लड़ते झगड़े रहे और केंद्र सरकार अपनी मनमानी करती रहे.
महिलाओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर काला कानून लागू नहीं होने देंगे. महिलाओं ने अपील किया कि इन कानूनों के समर्थन में कोई जानकारी प्राप्त करने आए तो उसे कुछ भी नहीं बताना है.

