BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान भाजपा का संकल्प बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in समाचार
महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान भाजपा का संकल्प बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने महिला कोरोना वरियर्स का किया सम्मान

Ranchi:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा कार्निवल हॉल, डिबडिह रोड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं सभी वर्गो में पुरुषों के अपेक्षा अपना लोहा मनवा रहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लागातार  महिलाओं को सशक्त एवं स्वलम्बी  बनाने को लेकर कार्य कर रही है. शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना  गृहणी के नाम पर जारी करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ावो के तहत अनेक योजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं. केंद्र सरकार महिलाओं की उनत्ति को मुख्य केंद्र बिंदु बनाकर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को हमेशा से सम्मान दिया गया है. सनातन संस्कृति, संस्कार में महिलाओं को देवी का रूप दिया गया है. धन, विद्या और शक्ति के रूप में भी महिला देवियों को ही पूजा जाता है. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की  महिलाएं संकल्प लेकर राज्य में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के खिलाफ एक जूट होकर राज्य सरकार से सुरक्षा और अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़े.

विशिष्ट अतिथि जमुना टूडू ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं में असम्भव को सम्भव करने की अटूट शक्ती निहित है, जरुरत है आगे आकर अपनी शक्ति को पहचान कर राष्ट्र हित में कार्य करे. वहीं स्वागत भाषण के दौरान प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिलाएं अपने हक हुक़ूक़ और अधिकार से जीना सीख लिया है. राष्ट्र को आगे बढ़ाने में पुरुषों के साथ कदम ताल कर देश को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है. जरूरत है महिलाओं को बढ़ चढ़ कर आगे आने की.

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा कि प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने किया जबकि संचालन सीमा सिंह व मंजुलता दुबे ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमिता रक्षित ने किया.

इस दौरान महिला कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में डॉ आशा गुप्ता, गुंजन कुमारी, डॉ दिव्या सिंह, डॉ अर्चना सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ मेघा, पत्रकार गौरी रानी, रुचि शर्मा, आसिया नाज, संगीता कुजूर, प्रियंका कुमारी, आभा सिन्हा, डॉ पूजा सिन्हा, कानन बाला, वंदना उपाध्याय, संजू सरस्वती, माधुरी पाल रंजीता कुजूर आदि को सोहराय आर्ट पेंटिंग व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी और भारत माता की तश्वीर पर माल्यर्पण करते हुए व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई. इस दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधा देकर समानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक पेश कर महिला सशक्तिकरण और अपने अधिकार के लिए लड़ने का मैसेज दिया.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के  रुप मे प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, रांची विधायक सीपी सिंह, व पद्मश्री श्रीमती जमुना टुंडु उपस्थित थीं. वहीं इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रांची कि मेयर आशा लकडा़, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा कि प्रभारी आरती सिंह, हजारीबाग कि मेयर रोशनी तिर्की, विधायक नीरा  यादव, विमला प्रधान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, काजल प्रधान, सीमा शर्मा, रीता मिश्रा, इलारानी पाठक,सीतामणी  तिर्की, उषा पाण्डेय, रुपलक्ष्मी मुण्डा, अपर्णा सिंह गुप्ता, सरिता पाण्डेय, रमा सिंहा,रीता शर्मा, विनिता  कुमारी, नीलम यादव, रेणु तिर्की, बबीता वर्मा, रेखा महतो, रायमुनी देवी, सोनी हेमरोम, नीलम चैधरी, कृष्णा महतो, रितु रानी सिंह, प्रगति शंकर, अर्चना सिंह, पिंकी खोया व सभी राज्य के सभी जिलों से महिला मोर्चा के सदस्य आदी मौजूद थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होमगार्ड जवानों ने मांगों को लेकर विधानसभा मार्च किया

Next Post

“फौजी कॉलिंग” ऐसी फिल्म है जो शहीद फौजी के परिवार से हमें कनेक्ट करेगी–शरमन जोशी

Next Post
“फौजी कॉलिंग” ऐसी फिल्म है जो शहीद फौजी के परिवार से हमें कनेक्ट करेगी–शरमन जोशी

"फौजी कॉलिंग" ऐसी फिल्म है जो शहीद फौजी के परिवार से हमें कनेक्ट करेगी--शरमन जोशी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d