BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अजब-गजब: बिजली कड़कने पर दूल्हा डरा तो दुल्हन ने मंडप में ही तोड़ दी शादी

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
अजब-गजब: बिजली कड़कने पर दूल्हा डरा तो दुल्हन ने मंडप में ही तोड़ दी शादी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: क्या आप सोच सकते हैं कि कोई दुल्हन सिर्फ आसमानी बिजली से डरने की वजह से मंडप में दूल्हे को शादी के लिए मना कर देगी? लेकिन कुछ दिन पहले बिहार में ऐसा हुआ था. आसमानी बिजली की वजह से बिहार में एक लड़के की शादी टूट गई. आश्चर्य की बात है कि लड़की ने मंडप मेंं ही लड़के से शादी करने के लिए मना कर दिया.

बिहार के सारण में आसमानी बिजली ना सिर्फ शादी टूटने की वजह बनी थी, बल्कि दुल्हन के दरवाजे से बारात को बेरंग लौटना पड़ा था. मीडिया की खबरों के मुताबिक, जब आसमानी बिजली कड़की तो मंडप में बैठा दूल्हा थोड़ा डर गया था. बिजली कड़कने पर दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा था.

इसे देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था, फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. बिहार के सोनपुर पुलिस थाना के चित्रसेनपुर गांव की इस घटना ने इलाके में तूफान ला दिया था. दरअसल, बिजली कड़कने पर दूल्हा खेत में अजीब-अजीब हरकत करने लगा था. दूल्हे की हरकत के बारे में सुनकर दुल्हन के परिजन सन्न रह गए थे.

चूंकि शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं और दूल्हे पक्ष ने इस बात का विरोध किया. इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने उनपर हमला कर दिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजली कड़कने के बाद दूल्हा ऐसा बर्ताव करने लगा था जैसे वह डर रहा है. इसके बाद दुल्हनने सबके सामने शादी करने से इंकार कर दिया था. जब लड़ाई हुई तो दुल्हन पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Australian Open 2021: ग्रैंडस्लैम से जुड़ी कुछ अहम और बड़ी बातें…

Next Post

CM नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर: जेपी नड्डा

Next Post
अगले एक महीने तक पार्टी किसी भी आंदोलन, प्रदर्शन में भाग नहीं लेगी: जेपी नड्डा

CM नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर: जेपी नड्डा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d