BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अजब-गजबः दो फीट का ये युवक खोज रहा अपनी दुल्हन

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
अजब-गजबः दो फीट का ये युवक खोज रहा अपनी दुल्हन
Share on FacebookShare on Twitter


यूपीःयूपी के शामली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शामली के एक युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी शादी करा दी जाए. युवक का कहना है कि उसकी हाइट 2 फीट होने के कारण उसे दुल्हन नहीं मिल पा रही है
युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि मैडम मेरी शादी करा दो, मैं कब तक कुंवारा रहूंगा. युवक का कहना है कि उसकी हाइट दो फीट होने के कारण उसे दुल्हन नहीं मिल पा रही है और दुल्हन मिल भी जा रही है तो घरवाले शादी नहीं कराते हैं. जिसके बाद अब युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की मांग कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, शामली जनपद के कैराना कस्बे के निवासी 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अजीम की हाइट काफी कम है. 2 फीट की हाइट होने के कारण अजीम को दुल्हन नहीं मिल पा रही है. मोहम्मद अजीम पिछले कई महीनों से अपनी शादी को लेकर काफी परेशान हैं. वह लगातार लोगों से अपनी शादी कराने की गुहार लगा रहा है.
अब अजीम ने शामली के महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि महिला थाने के साथ-साथ एसडीएम और कोतवाल से भी कई बार शादी कराने की गुहार लगा चुका है. लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई.
महिला थाने में अपनी गुहार लगाने के बाद अजीम ने कहा कि उसके परिवार के लोग भी उसकी शादी नहीं करा रहे हैं जिसके चलते अब उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सहारा लेकर शादी कराने की गुहार लगाई है. इससे पहले भी अजीम कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है.अजीम ने कहा, “मैं यहां महिला थाने में अपनी शादी की सिफारिश लगाने आया था. मेरी उम्र 26 साल की हो चुकी है लेकिन मेरी शादी नहीं हुई है. हाइट कम होने की वजह से बात पक्की नहीं हो पाती है. मैं एडीएम, कोतवाल, सीओ सबसे मिल चुका हूं. महिला थाने में भी मेरी मांग नहीं मानी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एंटीलिया केस : इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े मामले के तार, तिहाड़ जेल से बरामद हुआ फोन

Next Post

जीजा का कटा सिर लेकर युवक ने किया थाने में सरेंडर

Next Post

जीजा का कटा सिर लेकर युवक ने किया थाने में सरेंडर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d