BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क पर लकड़ी का चूल्हा जला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेंकी रोटी

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी
Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलबर्ट एक्का चौक पर पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम के विरोध में रविवार को धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने लकड़ी का चूल्हा जलाकर वहीं पर रोटी पकाई. झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि किसानों की, महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई या रोजगार की बात करें, सारे बिंदुओं पर केंद्र सरकार फेल हो चुकी है. अब नौबत आ गई है हमारे मान सम्मान की. हमारे बजट की. इस पर हम महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी.
गुंजन सिंह ने कहा कि आप देख रहे हैं कि किसान भाइयों के साथ लगातार अत्याचार किया जा रहा था. उसके बाद महंगाई की मार. गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि हुई. पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए. महिलाएं कहीं काम कर रही हैं तो स्कूटी से जा रही थी. अब वो कैसे काम करने जाएंगी. केंद्र सरकार ने कहा था कि उज्ज्वला गैस योजना महिलाओं को सम्मान देने के लिए दिया जा रहा है. आज यह प्रूफ हो गया कि ये एक झुनझुना बन गया है. हम सारे लोग मोदी जी को गैस सिलेंडर वापस करेंगे. साथ ही महिला कांग्रेस चूड़ी भी देने का काम करेगी. केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है.
गुंजन सिंह ने कहा कि आज गैस पर खाना बनाने के लिए सोचना पड़ता है कि क्या हम बनाए या ना बनाए. इससे अच्छा है कि हम लकड़ी और गोबर का यूज करेंगे. आज हम सड़क पर आ गए हैं. अब कहीं रोजगार की बात नहीं हो रही है. सिर्फ बात हो रही है अंबानी और अदानी को आगे बढ़ाने की.
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत और महंगाई में वृद्धि के खिलाफ राजभवन के समक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित किया था. वहां उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में दो-तीन माह के लिए कमी आएगी. पूरे देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनाक्रोश का माहौल है. चुनाव के बाद फिर से कीमत में बढ़ोतरी होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ने राज्यपाल से की मुलाकात

Next Post

चुटिया में बनेगा आरओबी , जाम से मिलेगी मुक्ति

Next Post
चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर उमड़ने वाली भीड़ से कराह रही हैं शहर की सड़के

चुटिया में बनेगा आरओबी , जाम से मिलेगी मुक्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d