BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अल्पसंख्यक बहुल गांव में बिजली विभाग का कारनामा

by bnnbharat.com
December 8, 2020
in समाचार
अल्पसंख्यक बहुल गांव में बिजली विभाग का कारनामा
Share on FacebookShare on Twitter

प्राप्त बिलों के समय पर भुगतान के बावजूद दुबारा जारी किए गए बिल

चतरा: झारखंड के चतरा में बिजली विभाग द्वारा लोगों को मुश्किलों में डालने के निमित्त कुछ ना कुछ नए कारनामे  को अंजाम दिया जाता रहा है. बताते हैं कि अगर बिजली उपभोक्ता गौर न करें तो विभागीय अधिकारी जनता से नौ के सौ वसूलता रहेगा. चतरा बिजली विभाग से जुड़ा एक ऐसा ही सच सामने आया है. जिसमें ग्राहकों के घर बिना मीटर चालू किए हुए हजारों रुपए का बिल जारी कर दिया गया.

दरअसल चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के अल्पसंख्यक बहुल फतहा गांव के लोग बिजली विभाग से बेहद नाराज हैं. उन्होंने बिजली विभाग की इस लापरवाही की शिकायत “त्राहिमाम पत्र“ के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री व चतरा उपायुक्त से करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है.

लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग फतहा गांव के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. गांव में 110 विद्युत उपभोक्ता हैं जिन्हें विभाग द्वारा प्राप्त बिलों का भुगतान समय पर कर दिया जाता हैं. बताया गया है कि विद्युत कर्मियों ने गांव के प्रत्येक घरों में मीटर तो लगा दिए हैं किंतु अब तक मीटर चालू नहीं किया गया. उल्टे विभाग द्वारा जारी किए गए बिलों को समय पर भुगतान कर दिए जाने के बावजूद उन्हें दोबारा से हजारों के बिल थमा दिए गए. जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इतना ही नहीं यहां लगे तार भी पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. जिससे गांव में जानमाल की क्षति का भी भय हमेशा बना रहता है.

इस बाबत समस्या के निराकरण को लेकर कई बार ग्रामीणों द्वारा विद्युत पदाधिकारियों से बातचीत की गई, परंतु नतीजा सिफर ही रहा. उपभोक्ताओं ने समस्याओं का निराकरण करने का अनुरोध वरीय अधिकारियों से किया है. समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में बंद का मिलाजुला असर, सड़क पर उतरे समर्थक

Next Post

‘IIT’ आईएसएम में 105 स्टूडेंट्स का हुआ प्लेसमेंट, 48 लाख का मिला पैकेज

Next Post
‘IIT’ आईएसएम  में 105 स्टूडेंट्स का हुआ प्लेसमेंट, 48 लाख का मिला पैकेज

'IIT' आईएसएम में 105 स्टूडेंट्स का हुआ प्लेसमेंट, 48 लाख का मिला पैकेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d