BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिरहु रुर्बन मिशन के तहत कुल 41 योजनाओं पर होगा कार्य

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in समाचार
बिरहु रुर्बन मिशन के तहत कुल 41 योजनाओं पर होगा कार्य
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली/ खूंटीः श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन की चौथी वर्षगांठ पर ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आज ‘नेशनल एक्सपीरियंस शेयरिंग सेशन’ का आयोजन किया गया.

जिसमें झारखंड सरकार के विशेष सचिव रवि रंजन, उप सचिव सहित राज्य स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए. कार्यक्रम में खूंटी जिले की रुर्बन मिशन के बिरहु क्लस्टर से रुरबन मिशन पदाधिकारी सावित्री महली, बिरहु पंचायत के मुखिया सुशील सांगा एवं खूंटी टोली की पेपर मेसी उद्यमी संगीता देवी उपस्थित हुई.

खूंटी टोली की पेपर मेसी उद्यमी संगीता देवी द्वारा झारखंड राज्य की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं ग्रामीण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का मोमेंटो देकर स्वागत किया गया.

खूंटी के बिरहु रुर्बन क्लस्टर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन 2017 में प्रारंभ किया गया था. इसमें 90 लाभुकों को मधुमक्खी पालन, 11 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, 4 यात्री शेड, 54 सोलर लाइट, 22 सोलर पंप एवं 32 रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का कार्य धरातल पर किया गया.

जिसकी कुल लागत 5.50 करोड की है. जबकि कौशल विकास के क्षेत्र पर प्रकाश डालें तो पेपर मेसी के कार्य ने केंद्रीय सरकार तक अपनी पहचान बनाई है. उनकी मदद से ग्रामीणों को न केवल आर्थिक आजादी मिली है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से नए जीवन की ऊर्जा प्रदान की गई है.

बिरहु रुर्बन मिशन के तहत कुल 41 योजनाओं का कार्य किया जाना है. स्टेडियम, सामुदायिक भवन, कोल्ड स्टोरेज आदि शामिल है. इसके साथ ही रुर्बन मिशन के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक व सामाजिक स्तर से सशक्त बनाने का कार्य विशेष तौर पर किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

Next Post

रांची यूनिवर्सिटी की महिला हॉकी की लगातार तीसरी जीत

Next Post
रांची यूनिवर्सिटी की महिला हॉकी की लगातार तीसरी जीत

रांची यूनिवर्सिटी की महिला हॉकी की लगातार तीसरी जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d