शिवपुरी: बालिका लिंगानुपात में सुधार के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया है. अभियान के तहत प्रभावी रणनीति बनाकर काम करें. लोकल स्तर पर लोगों तक जानकारी पहुंचे. इस प्रकार की कार्ययोजना बनाएं. यह निर्देश कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला टास्क फोर्स की बैठक में दिए हैं.

