BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची के स्मार्ट सड़क पर मार्किंग लगाकर करें काम

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in Uncategorized
रांची के स्मार्ट सड़क पर मार्किंग लगाकर करें काम

रांची के स्मार्ट सड़क पर मार्किंग लगाकर करें काम

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सभी स्मार्ट सड़कों और प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर का डिजाइन के अनुरूप निर्माण के लिए सड़क पर मार्किंग की जाए. सड़क एवं फ्लाईओवर के लिए नियुक्त परियोजना प्रबंधन परामर्श कंपनी रोडिक को यह निर्देश दिया गया है. बुधवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिव कक्ष में हुई समीक्षा बैठक में नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने रोडिक के प्रतिनिधियों को यह निर्देश दिया.

सचिव ने निर्देश दिया कि सबसे पहले स्मार्ट रोड नंबर 1, एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक की सड़क पर मार्किंग पुनरीक्षित ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप लगाई जाए. सोमवार को मार्किंग का निरीक्षण किया जाएगा. मार्किंग से पता चल पाएगा कि यूटिलिटी डक्ट कितना चौड़ा और उसका स्वरूप क्या होगा. सड़क के बीच पड़ने वाले चौक चौराहों पर प्रस्तावित ट्रैफिक जंक्शन का भी डिजाइन के अनुरूप मार्किंग किया जाए.

सचिव ने 25 नवंबर से पहले स्मार्ट रोड नंबर 2 बिरसा चौक से राजभवन तक की सड़क में प्रमुख स्थानों पर मार्किंग करने का निर्देश दिया है. 25 नवंबर को इस सड़क का निरीक्षण किया जाएगा. इसके बाद स्मार्ट रोड नंबर 3 राजभवन से कांटा टोली और स्मार्ट रोड नंबर 4 राजभवन से बूटी मोड़ तक का पुनरीक्षित डिजाइन के अनुसार सड़क पर मार्किंग लगाने का काम किया जाएगा.

सचिव ने रोटी कंपनी को स्पष्ट रूप से कहा कि सड़कों के पुनरीक्षित डिजाइन में कोई पेड़ नहीं काटना चाहिए. पेड़ को घेर कर उसे सुरक्षित रखने का भी प्रावधान किया जाए. उन्होंने कहा कि निर्माण के तहत सड़क पर डक्ट एवं सीवर लाइन के लिए जो गड्ढे खोदे गए हैं, उन्हें पहले पूरा किया जाए. अंतिम रूप से डिजाइन बन जाने पर ही कोई नया गड्ढा खोदा जाए. इसी प्रकार फ्लाईओवर के निर्माण के लिए फाउंडेशन ,रोटरी ,दीवार और अन्य सुविधाओं की मार्किंग करके प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है.

इसमें लालपुर फ्लाईओवर 1855 मीटर लंबा होगा. कचहरी चौक से 50 मीटर आगे से डंगरा टोली चौक से 60 मीटर पहले तक इस फ्लाईओवर का निर्माण होगा. इसी तरह अरगोड़ा फ्लाईओवर 700 मीटर लंबा होगा. दीनदयाल चौक से 70 मीटर आगे से सेटेलाइट नाला के 60 मीटर तक फ्लाईओवर बनेगा. करमटोली फ्लाईओवर लोकायुक्त कार्यालय से मिशन हॉस्पिटल तक बनेगा. इसकी लंबाई 975 मीटर होगी.

बैठक में अजय सिंह, शशि रंजन, जुडको के पीडीटी रमेश कुमार, जीएम वीरेंद्र कुमार और एजीएम सुनील कुमार के साथी नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ठ उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अफीम के साथ पांच गिरफ्तार, एक स्विफ्ट कार बरामद

Next Post

पिता ने 7 लाख रुपये में बेटी को बेचा, गिरफ्तार

Next Post
पिता ने 7 लाख रुपये में बेटी को बेचा, गिरफ्तार

पिता ने 7 लाख रुपये में बेटी को बेचा, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d