BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवा मतदाताओं को जागरूक करने का काम करें – विनय चौबे

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in Uncategorized
युवा मतदाताओं को जागरूक करने का काम करें – विनय चौबे

युवा मतदाताओं को जागरूक करने का काम करें - विनय चौबे

Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता

रांची: “कोई मतदाता छूटे नहीं” भारत निर्वाचन आयोग का यह मूलमंत्र है. ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कई प्रावधान किए गए हैं. इस सिलसिले में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्वीप के तहत लगातार कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. शैक्षणिक संस्थानों के लिए आयोजित कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि शिक्षकों का समाज में अहम रोल होता है, छात्रों और अभिभावकों के बीच उनकी अलग पहचान होती है. ऐसे में वे मतदाताओं को जागरुक करने में अहम भूमिका निभा सकते है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में वे पहल करें.

निर्वाचन आयोग के नए प्रावधानों के बारे में लोगों को जानकारी दे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा तय किया गया कई प्रावधान लागू हो रहे हैं. इसमें दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा, वोटर एप्प की सुविधा अन्य शामिल है. साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग द्वारा पहले से जो व्यवस्था की गई है, उसकी जानकारी भी शैक्षणिक संस्थान के परिसर एवं आसपास में रहने वाले लोगों को बताएं, ताकि वे मतदान के लिए प्रेरित हो सकें.

एनएसएस, एनसीसी और कैंपस अंबेसडर को चुनावी प्रक्रिया में बनाएं भागीदार

शैक्षणिक संस्थान के प्रतिनिधियों को कहा गया कि वे झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनएसएस, एनसीसी और कैंपस अंबेसडरों को चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनाएं. उन्हें बताया गया कि उनके साथ युवाओं की बड़ी संख्या है और 50 परसेंट से ज्यादा मतदाता युवा हैं. ऐसे में मतदाताओं की एक बड़ी संख्या चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका जान सकेंगे.

शैक्षणिक संस्थानों में स्वीप एक्टिविटीज का हो आयोजन

मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का संचालन ज्यादा से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों में किया जाना है. ऐसे में इसके लिए योजना बनाकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए. शैक्षणिक संस्थानों को बताया गया कि वे एनएसएस के आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों से मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों को जोड़े. इन कार्यक्रमों में आनेवाले युवाओं को मतदान की अहमियत व चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दें. इसके साथ कैंपस में एक ऐसा कार्यक्रम भी हो, जिसमें वे संकल्प लेंगे कि वे हर हाल में मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे.

इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा, संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल, उप सचिव शब्बीर अहमद, स्टेट को-ऑर्डिनेटर, पीडब्ल्यूडी श्वेता गुप्ता समेत विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से हो रहा पालन, सघन वाहन जांच अभियान शुरू

Next Post

गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 40,650 के रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, निफ्टी में 0.42 फीसदी की बढ़त

Next Post
गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 40,650 के रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, निफ्टी में 0.42 फीसदी की बढ़त

गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 40,650 के रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, निफ्टी में 0.42 फीसदी की बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d