बिहार(मुंगेर): मोदी सरकार 2.0 के एक साल पुरा होने पर बीजेपी ने सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्यों पर विकास पत्र जारी किया है. जिसे लेकर पार्टि के कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंच रहे है. इसी क्रम मे आज भाजपा के जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उर्फ किस्टु सिंह के नेतृत्व मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हूए हलिमपुर,चकमान सिंह और गौरीपुर मे जनसम्पर्क अभियान चलाया गया.
इस संबंध मे सिंह ने बताया की हमलोग मोदी सरकार के दुसरे कार्यकाल का एक साल पुरा हो जाने पर उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों का लेखा जोखा आम लोगों तक पहुंचा रहे है. ताकि विपक्ष आम लोगों के बिच भ्रम ना फैला सके. विकास पर जारी इस रिपोर्ट मे अनुच्छेद-370 हटाने से लेकर,किसान, व्यापारी,शिक्षा,स्वास्थ्य, रक्षा सहीत सभी क्षेत्रों मे हुए विकास कार्यों का उल्लेख है.
मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नीशुतोष कुमार नीशु,प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार यादव, राहुल रितुराज,सिकु सिंह, मनिष सिंह, अरूण मंडल, कमलेश्वरी मंडल सुरेन्द्र मंडल,गरीब मंडल,मनोज मंडल, बसंत साव आदी मौजूद थे.

