रांची: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 1 अप्रैल को. पुरे देश मे मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड के प्रतियों का दहन -फाड़ने का कार्यक्रम किए जाने का आह्वान किया है. यह दिवस ट्रेड यूनियनो द्वारा इसे वापस लिए जाने की मांग के प्रति मोदी सरकार के नकारात्मक रूख के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है .
झारखंड मे भी 1 अप्रैल को अपने – अपने कार्य स्थलों ( कल – कारखाने, खदान, दफ्तर और स्थानीय एरिया) पर यह अखिल भारतीय कार्यक्रम आयोजित होगा. इसकी जानकारी आज झारखंड के ट्रेड यूनियनों और श्रमिक फेडरेशनो के संयुक्त मंच द्वारा दी गयी

