जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा निर्देश पर लागातर सेवा कार्य जारी है. वहीं शहर के एक प्रतिष्ठत समाज सेवी संगठन के द्वारा निरन्तर सेवा कार्य किया जा रहा है. सोमवार से दिहाड़ी मजदूर,रिक्शा-ऑटो चालक,दुकान में कार्यरत ऐसे लोग जो लॉक डाउन के दौरान घर से निकल नहीं पा रहे हैं. ऐसे लोगो को संगठन के द्वारा चिन्हित कर सूची बनाया गया. वही संस्था द्वारा घर में राशन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.
सोमवार को 200 परिवारों के बीच राशन सामग्री का संस्था के युवा सदस्यों द्वारा पहुँचाया गया. खेमलाल चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा टुइलाडूंगरी, गढ़ाहाबासा, न्यू डी एस, सोनारी, बागुन्हातु, भक्तिनगर, केबुल बस्ती ऐसे स्थानों पर जरूरतमंद 200 परिवार के घर पहुँच कर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अवलोकन किया और सेवा कार्य के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस पुनीत कार्य में खेमलाल चौधरी के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई.

