BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात से आए श्रमिकों का तालियां बजाकर किया गया जोरदार स्वागत

लंच पैकेट व पानी की बोतल प्रदान की गयी

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in Uncategorized
गुजरात से आए श्रमिकों का तालियां बजाकर किया गया जोरदार स्वागत

गुजरात से आए श्रमिकों का तालियां बजाकर किया गया जोरदार स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter

शशि भूषण दूबे कंचनीय,

मीरजापुर: शुक्रवार सुबह गुजरात से स्पेशल ट्रेन 09293 से लगभग सोलह सौ प्रवासी श्रमिकों के प्रथम समूह की घर वापसी हुई.

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत पूरे भारत में किये गये लॉकडाउन के 52 वें दिन जनपद में निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्रमिक स्पेशल ट्रेन 09293 से लगभग सोलह सौ मजदूर को गुजरात जनपद वापस लाया गया. ट्रेन प्लेटफार्म पर अपने समय 09.58 बजे पहुंची. ट्रेन के आते ही काफी देर से इन्तजार कर रहे जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक, डॉ धर्मवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी तिवारी सहित रेलवे विभाग के उपस्थित  अधिकारी व ड्यूटीरत अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आने वाले श्रमिकों का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया, जिससे श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई तत्पश्चाच उनको क्रमशः सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए कोचवार ट्रेन से बाहर लाया गया. उपस्थित चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों की थर्मल स्क्रिनिंग/प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इसके बाद प्रशासन की तरफ से लंच पैकेट व पानी की बोतल प्रदान की गयी और गैर जनपदों के लिए लगी बसों में बैठाकर उनको गन्तव्य के लिए रवाना किया गया.

प्रवासी श्रमिकों के विशेष ट्रेन से आगमन के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 266 पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. जिसमें दो अपर पुलिस अधीक्षक-चार, क्षेत्राधिकारी-आधा दर्जन, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष-व एक महिला निरीक्षक), डेढ़ दर्जन उपनिरीक्षक व एक महिला उप-निरीक्षक, एक सौ तीस आरक्षी व मुख्य आरक्षी व चार महिला तथा 100 आरक्षी व मुख्य आरक्षी की तैनाती श्रमिकों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने वाली 50 बसों के साथ की गयी थी. इसके अतिरिक्त फायर बिग्रेड का भी इंतजाम किया गया तथा 10 मुख्य आरक्षी/आरक्षी को रिजर्व रूप में एवं क्यूआरटी ड्यूटी में लगे आरक्षियों को पीपीई कीट व अन्य संसाधन प्रदान किया गया था. ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से ग्ल्वस, मॉस्क को धारण करने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए समय-समय से सेनेटाइज होने के भी निर्देश दिए गए है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 साल पहले मर चुका बेटा वापस आया घर, पिता ने किया था अंतिम संस्कार

Next Post

ग्रामीण करें डिमांड, 24 घंटे के अंदर देंगे काम: उपायुक्त

Next Post
ग्रामीण करें डिमांड, 24 घंटे के अंदर देंगे काम: उपायुक्त

ग्रामीण करें डिमांड, 24 घंटे के अंदर देंगे काम: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d