BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मजदूरों ने की लॉकडाउन से परेशान होकर जमकर हिंसा

सड़कों पर उतरे, वाहनों में की आगजनी

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
मजदूरों ने की लॉकडाउन से परेशान होकर जमकर हिंसा

मजदूरों ने की लॉकडाउन से परेशान होकर जमकर हिंसा

Share on FacebookShare on Twitter

सूरत: गुजरात के सूरत में लॉकडाउन से परेशान सैकड़ों प्रवासी मजदूर शुक्रवार रात उग्र होकर सड़कों पर उतर आए. ये लोग उन्हें वापस उनके घर भेजने की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे. अपने उग्र प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कई वाहन भी फूंक डाले. पुलिस ने आगजनी करने वालों को खदेड़कर स्थिति को अपने काबू में ले लिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सूरत के लसकाना इलाके में लॉकडाउन से परेशान होकर सैकड़ों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आए थे. वह अपने घरों को लौटने के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने और उनके बकाये का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग कर रहे थे.

Also Read This: टंडवा के लाल ने कोरोना की जानकारी को लेकर बनायी वेबसाइट 

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे इनमें से कुछ मजदूरों ने अपने गृह राज्य लौटने देने की मांग करते हुए वहां रखे हाथ ठेलों और दूसरे वाहनों में आग लगा दी और तोडफ़ोड़ की. उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए पहुंची पुलिस ने कुछ मजदूरों को मौके से हिरासत में ले लिया. तब कहीं जाकर स्थिति काबू में आई.

बता दें कि लॉकडाउन के कारण यहां कई प्रवासी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. ऐसे में उनकी मांग है कि सरकार  को उन्हें अपने घर अपने गांव लौटने की अनुमति देना चाहिए.

Also Read This: मान लीजिए श्रीमान मदन भैया के होने वाले ससुर जी

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आगजनी की घटना ठीक एक दिन में हुई है, जब गुरुवार रात गुजरात में 116 नए मामलों की सूचना के बाद प्रदेश में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 378 हो गई है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के दौरान मामलों में यह सबसे अधिक वृद्धि है. जबकि इस दौरान दो मौतें भी हुई हैं, प्रदेश में अब तक कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक नई पहल, आयुर्वेद से होगा पीड़ितों का इलाज

Next Post
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक नई पहल, आयुर्वेद से होगा पीड़ितों का इलाज

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक नई पहल, आयुर्वेद से होगा पीड़ितों का इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d