BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से झारखंड पहुंचे प्रवासी मजदूर

कर्नाटक से सुबह 06ः30 बजे हटिया स्टेशन पहुंचे प्रवासी मज़दूर, 53 बसों से मज़दूरों को संबंधित जिलों के लिए किया गया रवाना

by bnnbharat.com
May 14, 2020
in Uncategorized
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से झारखंड पहुंचे प्रवासी मजदूर

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से झारखंड पहुंचे प्रवासी मजदूर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रवासी मजदूरों को कर्नाटक से लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज हटिया स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन से झारखंड के विभिन्न ज़िलों के प्रवासी मज़दूर अपने राज्य लौटे. प्रवासी मज़दूरों को विभिन्न बसों से उनके सम्बंधित ज़िलों के लिए रवाना किया गया.

मजदूरों को दिया गया नाश्ता और शीतल पेय

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कर्नाटक से हटिया पहुंचे मजदूरों की स्टेशन पर ही थर्मल स्कैनर से बॉडी टेंपरेचर को मापा गया साथी इन मजदूरों को ट्रेन से उतरते वक्त जिला प्रशासन की ओर से नाश्ता और शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराया गया. सभी मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए स्टेशन से बाहर निकले और अपने जिले को जाने वाली बसों में बैठे.

बसों से प्रवासी मज़दूरों को किया गया रवाना

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हटिया पहुंचे प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके जिलों के लिए रवाना किया गया. स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए संबंधित जिलों के बसों में बैठा कर उनके घर भेजा गया. जिला प्रशासन द्वारा वापस लौटे मजदूरों को अपने-अपने ज़िला भेजने के लिए 53 बसों का इंतजाम किया गया था.

हर जिले के लिए अलग-अलग बसों की व्यवस्था

वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग कुल 53 बसों की व्यवस्था की गई थी. लातेहार के लिए बस क्रमांक 41-42, देवघर जिला के लिए 05-06, पलामू के लिए 43-47, गढ़वा के लिए 12-16 एवं 17-20, साहेबगंज के लिए 50, बोकारो 01-03, चतरा 04, धनबाद 07-08, दुमका के लिए 09, गिरिडीह के लिए 21-29, गोड्डा के लिए 30-31, जामताड़ा के लिए 35, रामगढ़ के लिए 48, पूर्वी सिंहभूम के लिए 10-11, रांची के लिए 49, कोडरमा के लिए 36-40, हज़ारीबाग के लिए 33-34, सिमडेगा के लिए 51 और पश्चिम सिंहभूम के लिए 52-53 बस संख्या के जरिये श्रमिकों को अपने-अपने जिला में भेजा गया.

कुल 1139 प्रवासी मजदूर पहुंचे झारखंड

कर्नाटक से हटिया स्टेशन पहुंचे 1139 प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके जिलों के लिए भेजा गया. आज ट्रेन से बोकारो जिला के 73, चतरा के 09, देवघर के 58, धनबाद के 54, दुमका के 07, पूर्वी सिंहभूम के 47, गोड्डा के 43, जामताड़ा के 12, लातेहार के 37, रामगढ़ के 32, गढ़वा के 227, गिरीडीह के 214, पलामू के 115, रांची के 12, साहिबगंज के 10, हज़ारीबाग के 45, सिमडेगा के 23, कोडरमा 124 और पश्चिमी सिंहभूम के 48 प्रवासी मजदूर हटिया स्टेशन पहुंचे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टोक्यो ओलंपिक के लिए चयन प्रक्रिया व प्रशिक्षण की शुरुआत जल्द

Next Post

ब्रेकिंग: बिहार में 9 नए कोरोना मामले की पुष्टि, आंकड़ा पहुंचा 962

Next Post
ब्रेकिंग: बिहार में 9 नए कोरोना मामले की पुष्टि, आंकड़ा पहुंचा 962

ब्रेकिंग: बिहार में 9 नए कोरोना मामले की पुष्टि, आंकड़ा पहुंचा 962

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d