BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटरी पर चलकर घर लौट रहे थे मजदूर, ट्रेन से कटकर दो की मौत

by bnnbharat.com
April 21, 2020
in Uncategorized
पटरी पर चलकर घर लौट रहे थे मजदूर, ट्रेन से कटकर दो की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के मरवाही पेंड्रा गोरेल्ला जिले के गोरखपुर स्थित खाद बीज कंपनी में काम करने वाले चार मजदूर लॉकडाउन के दौरान पटरियों से होते हुए घर लौट रहे थे. इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की कटकर मौत हो गई.

लॉकडाउन के कारण काम बंद होने के बाद पैदल ही पटरियों से होते हुए चार मजदूर अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच अनुपपुर-अंबिकापुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह दो मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए. जिससे कटकर दोनों की मौत हो गई, वहीं, दो मजदूर बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया.

राज्य के सूरजपुर जिले के कई मजदूर मरवाही पेंड्रा गोरेल्ला जिले के गोरखपुर में खाद बीज कंपनी में काम करते हैं. देश में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण कंपनी फिलहाल बंद है.

इसी के चलते सूरजपूर जिले के गेवरा उजगी निवासी कमलेश्वर राजवाड़े, गुलाब राजवाड़े और दो अन्य मजदूर पैदल ही वहां से अपने घर के लिए चल दिए थे. वे सोमवार की शाम खाना खाने के बाद रात भर अनुपपुर-अंबिकापुर रेलवे लाइन पर चलते रहे.

मंगलवार 21 अप्रैल की सुबह 8.30 मनेंद्रगढ़ के हसदेव जंगल से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक के बीच पहुंचे ही थे कि अचानक वो मालगाड़ी की चपेट में आ गए. मालगाड़ी की चपेट में आने से कमलेश्वर और गुलाब राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों ने भागकर जान बचाई. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स में इलाजरत एक कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत

Next Post

अब्बास नकवी ने कहा, धर्म निरपेक्षता व सौहार्द देशवासियों का जज्बा, घरों में ही करें इबादत

Next Post
अब्बास नकवी ने कहा, धर्म निरपेक्षता व सौहार्द देशवासियों का जज्बा, घरों में ही करें इबादत

अब्बास नकवी ने कहा, धर्म निरपेक्षता व सौहार्द देशवासियों का जज्बा, घरों में ही करें इबादत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d