लातेहार: मनरेगा से संचालित योजनाओं का सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने मनरेगा कार्य की समीक्षा की एवं पदाधिकारियों को रोजगार सृजन को लेकर निर्देशित किया. बैठक के दौरान वर्मा ने स्पष्ट कहा कि जिले के एक भी श्रमिक रोजगार से वंचित नहीं हो एवं पलायन नहीं करें अधिकारी इसे सुनिश्चित करें.
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोशल ऑडिट के द्वारा काम के लिए दिए जा रहे डिमांड पर अविलंब रोजगार मुहैया करवाना सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया एवं ऐसा नहीं होने पर जिम्मेवारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई करने की बात कही.
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त वर्मा के द्वारा पीएफएमएस एवं एफटीओ की भी जानकारी ली गई जिस पर बताया गया कि 8548 श्रमिकों के बैंक खाते में त्रुटि रहने के कारण पीएफएमएस नहीं हो पा रहा है वही 1734 रिजेक्ट एफटीओ है जिस पर उप विकास आयुक्त वर्मा के द्वारा श्रमिकों को खाते में आ रही त्रुटि को अविलंब दूर कर पीएफएमएस एवं पुणः एफटीओ करने का निर्देश दिया गया.
समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि श्रमिकों का 55 ऐसे एकाउंट है जो डिलीट हो गए है जिस पर उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी डिलीट एकाउंट की जांच कर रिर्पोट समर्मित करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में वर्मा के द्वारा जिले में रोजगार सृजन के लिए अबतक जितने भी लंबित योजनाएं है उसे आरंभ कर श्रमिकों को रोजगार देने की दिशा में कार्य करने को लेकर निर्देशित किया गया.
बैठक के दौरान मनरेगा के तहत सभी संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने एवं अन्य कई दिशा निर्देश उप विकास आयुक्त वर्मा ने दिए. मौके पर मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी उपेन्द्र राम,सोशल ऑडिट के डीआरपी प्रवीण कर्ण समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
मनरेगा के तहत 3159 योजना हो रही संचालित,2440 4 श्रमिक कर रहे है काम
मनरेगा कार्य की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा को बताया गया कि जिले में मनरेगा के तहत 3159 योजना हो रही संचालित, 24404 श्रमिक काम कर रहे है, जिस पर उन्होंने अन्य लंबित योजनाओं को भी चालू कर अधिक से अधिक श्रमिको को काम मुहैया करवाने का निर्देश दिया.

