BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केरल से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन धनबाद पहुंची, मजदूरों ने कहा- 860 रु देकर टिकट खरीदा, सभी को बसों से भेजा गया घर

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in Uncategorized
केरल से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन धनबाद पहुंची, मजदूरों ने कहा- 860 रु देकर टिकट खरीदा, सभी को बसों से भेजा गया घर

केरल से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन धनबाद पहुंची, मजदूरों ने कहा- 860 रु देकर टिकट खरीदा, सभी को बसों से भेजा गया घर

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों व स्टूडेंट्स को झारखंड लाने का सिलसिला जारी है. सोमवार को धनबाद समेत झारखंड के 10 जिलाें के मजदूराें काे लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन केरल से धनबाद पहुंची. स्टेशन से बाहर आने पर कई मजदूरों ने कहा- 860 रुपए दिए तब उन्हें ट्रेन में बिठाया गया. 24 काेच वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में लगभग 2 हजार श्रमिक थे. इस ट्रेन में धनबाद के अलावे बाेकाराे, गिरिडीह, काेडरमा और संथाल के छह जिलाें के श्रमिक थे. सभी मजदूरों को स्क्रीनिंग के बाद बसों की सहायता से उनके जिलों में भेजा गया. वहां से उन्हें उनके घर भेजा जाएगा. जहां 14 दिनों तक सभी मजदूर होम क्वारंटाइन में रहेंगे.

इधर, राजस्थान के काेटा में फंसे राज्य के 10 जिलाें के 956 स्टूडेंट्स को लेकर श्रमिक (प्रवासी) एक्सप्रेस रविवार शाम 4 बजे धनबाद पहुंची थी. 19 घंटे में 1322 किलाेमीटर का सफर तय कर धनबाद पहुंचे बच्चों को बोगियों से निकलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए पहले एक बोगी से छात्रों को निकाला गया, उनकी जांच हुई, फिर उन्हें परिसार से बाहर भेजा गया. इसके बाद दूसरी बोगी से बच्चों को निकाला गया. फिर धनबाद के स्टूडेंटस काे छाेड़कर बाकी जिलाें के स्टूडेंट्स काे बसों से संबंधित जिला भेज दिया गया.

 

डीएस काॅलाेनी में आई मोबाइल एटीएम

इधर, डीएस कॉलोनी में सोमवार को एक मोबाइल एटीएम लाई गई. लोगों ने इससे कैश निकाला. दरअसल, कंटेनमेंट एरिया हाेने के कारण 15 दिनों से यहां कर्फ्यू लागू है. घरों से निकलने पर पाबंदी और एटीएम तक जाने की छूट नहीं होने की वजह से मोबाइल एटीएम की सुविधा दी गई. वहीं, खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान लाेगाें तक मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ दुकानाें काे चिह्नित किया है. वालेंटियर्स के जरिए दुकानदार लाेगाें तक सामान पहुंचा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UPSC Prelims Exam 2020 स्थ‍गित

Next Post

बसंतराय प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर किया सीमा सील

Next Post
बसंतराय प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर किया सीमा सील

बसंतराय प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर किया सीमा सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d