BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मास्क और सैनिटाइजर देकर श्रमिकों का किया गया स्वागत

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in समाचार
मास्क और सैनिटाइजर देकर श्रमिकों का किया गया स्वागत

मास्क और सैनिटाइजर देकर श्रमिकों का किया गया स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter
  • थर्मल सकैनिंग के साथ सभी श्रमिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच

  • केरल से स्पेशल ट्रेन पर चढ़ देवघर पहुंचे 1129 मजदूर, स्वागत से हुए भावविभोर

रांची: केंद्र और राज्य सरकार के पहल के पश्चात लॉकडाउन के वजह से केरल में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 1129 मजदूर आज स्पेशल ट्रैन के माध्यम से तिरूअनंतपुरम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे. इस दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय एवं वरीय अधिकारियों के द्वारा सभी मजदूरों को पुष्प देकर उनका अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी.

तत्पश्चात केरल से यहां आने वाले सभी मजदूरों को सर्वप्रथम ट्रैन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक जाने हेतु अलग-अलग जिलों की बस में बैठाकर रवाना किया गया.

इस दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा केरल से आने वाले सभी मजदूरों के बीच नास्ता, पानी, मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे उन्होंने आगे कहा कि मास्क का उपयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर ही हम इस कोरोना नामक महामारी को हराकर इस पर जीत हासिल कर सकते है.

इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ व सुरक्षित रहें.

इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि केरल से यहां आने वाले सभी मजदूरों एवं यहां के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती उपाय अपनाये गए हैं. इसलिए किसी भी व्यक्ति को घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है.

सुरक्षा के दृष्टिकोण से केरल से आने वाले सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने हेतु प्रयोग किये जाने वाले बसों को पूर्णतः सैनिटाइजड कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है.

 सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर एहतियातन उठाये गए हैं सभी कदम

श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनिटाइजड किया गया है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु वैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है. इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनात पूर्व से ही कि गई थी.

व्यवस्थित रूप से श्रमिकों को सैनिटाइजड बस से भेजा गया अपने-अपने गृह जिला की ओर

श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही कि गई थी, जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सैनिटाइजड बसों में बिठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया.

वहीं इस दौरान सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया.

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे रेलवे के अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस रवि आनंद, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर, अंचलाधिकारी, देवघर सहित विभिन्न अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देशव्यापी लॉकडाउन पर सबसे ज्यादा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ने की उमीद

Next Post

मुख्यमंत्री ने पत्रकार के गर्भवती पत्नी की इलाज से इंकार करने वालों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

Next Post
मुख्यमंत्री ने पत्रकार के गर्भवती पत्नी की इलाज से इंकार करने वालों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने पत्रकार के गर्भवती पत्नी की इलाज से इंकार करने वालों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d