BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके मजदूरों की होगी घर वापसी: CM योगी

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in समाचार
14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके मजदूरों की होगी घर वापसी: CM योगी

14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके मजदूरों की होगी घर वापसी: CM योगी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश:  कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य में 15 डिस्ट्रिक्स में नोडल ऑफिसर्स बनाए गए हैं. इन ऑफिसर्स के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग की. मीटिंग में नोडल ऑफिसर्स को जिलों में कैंप करने जाने से पहले स्टेट गवर्नमेंट के कोरोना से लड़ने के प्लान के बारे में बताया गया.

मजदूरों की होगी घर वापसी

योगी सरकार ने लॉकडाउन के बीच एक बहुत ही बड़ा फैसला भी इस मीटिंग में लिया है. दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों के लिए योगी सरकार ने फैसला किया है कि अब उन्हें वापस यूपी लाया जाएगा. योगी सरकार के इस फैसले के बाद अन्य राज्यों में 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके मजदूरों की घर वापसी होगी.

मजदूरों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश

सीएम योगी ने अन्य राज्यों के लिए नामित नोडल अधिकारियों अन्य राज्यों में क्वारंटीन पूरा कर चुके यूपी के मजदूरों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. ये मजदूर दूसरे राज्य सरकारों के सहयोग से यूपी बॉर्डर तक आएंगे. इसके बाद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी. पूल टेस्टिंग के लिए संदिग्ध मजदूरों के सैम्पल लिए जाएंगे.

राशन किट और एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा

बॉर्डर से संबंधित जिलों तक सरकार बस परिवहन सुविधा मुहैया कराएगी. संबंधित जिलों के शेल्टर होम में भी मजदूर 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करेंगे. 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होने के बाद सभी मजदूर अपने घर जा सकेंगे. इतना ही नहीं इन मजदूरों को राशन किट और एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाएगा.

मीटिंग के दौरान CM ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों, हर हाल में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने, सभी जरूरतमंदों को भोजन मिलने और राशन समेत दूसरे जरूरी सामान की सप्लाई बनाए रखने को प्रमुखता देने की बात कही. साथ ही योगी ने नोडल ऑफिसर्स को कहा कि 20 से ज्यादा मरीजों वाले 15 जिलों में ग्राउंड लेवल पर इन योजनाओं को सही तरीके से एक्शन में लाने की जिम्मेदारी उनकी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SBI कर्मियों और विधानसभा कर्मियों ने गरीबों को कराया भोजन

Next Post

सभी सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों में फेस कवर लगाना अनिवार्य: उपायुक्त

Next Post
सभी सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों में फेस कवर लगाना अनिवार्य: उपायुक्त

सभी सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों में फेस कवर लगाना अनिवार्य: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d