- कोरोना संकट में राजमार्गों एवम क्वारंटीन सेंटर पर भाजपा द्वारा सेवा की अनूठी पहल
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के तीनों चरणों में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर गरीबों, मजदूरों, जरूरतमंदों की सेवा की. हजारों लोगों को प्रतिदिन भोजन ,राशन के साथ मास्क, सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए.
प्रकाश ने कहा कि पार्टी ने यह महसूस किया कि अब राजमार्गों एवमं क्वारंटीन सेंटर में विशेष चिंता करने की आवश्यकता है. लॉकडाउन में थोड़ी ढील देने, श्रमिक ट्रेनों के परिचालन से हजारों प्रवासी मजदूर अब अपने गांव घर की ओर लौट रहे है.
उन्होंने कहा कि 50 दिनों से भी ज्यादा लॉकडाउन के कारण देश में कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने में बड़ी सफलता पाई है, परंतु आनेवाले दिनों की छोटी लापरवाही बड़े संकट में प्रदेश को डाल सकती है.
इसीलिये पार्टी ने राजमार्गों पर चल रहे हजारों मजदूरों की सेवा की चिंता की वही उनके क्वारंटीन सेंटर के समुचित प्रबंधन एवं सुविधा की भी आवश्यकता पर बल दिया है.
प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निदेशनुशार पार्टी ने राजमार्ग रिलीफ कमिटी एवं क्वारंटीन सेंटर रिलीफ कमिटी के गठन किया है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे. दोनों कमिटियों का प्रदेश के तर्ज पर जिला एवं मंडल स्तर तक कार्यकर्ता जुड़कर कार्य करेंगे.

