BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रंप कर रहे हैं मेरिट आधारित इमिग्रेशन सिस्टम स्थापित करने पर काम

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in समाचार
ट्रंप कर रहे हैं मेरिट आधारित इमिग्रेशन सिस्टम स्थापित करने पर काम
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप योग्यता के आधार पर आव्रजन प्रणाली स्थापित करने संबंधी एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है.

व्हाइट हाउस का यह बयान तब आया है, जब ट्रंप ने टेलीमुंडो न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह आव्रजन पर एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं जिसमें ‘डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स’ (डीएसीए) कार्यक्रम के प्राप्तकर्ताओं को ‘नागरिकता देने की रूपरेखा’ शामिल होगी.

डीएसीए प्रत्यर्पण से एक तरह की प्रशासनिक छूट है. डीएसीए का मकसद उन योग्य प्रवासियों की प्रत्यर्पण से रक्षा करना है जो तब अमेरिका आए थे जब वे बच्चे थे.

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि डीएसीए पर उनकी कार्रवाई आव्रजन पर एक वृहद विधेयक का हिस्सा बनने जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘यह एक व्यापक और बहुत अच्छा विधेयक होगा, यह योग्यता पर आधारित विधेयक होगा तथा इसमें डीएसीए शामिल होगा। मुझे लगता है कि लोग इससे खुश होंगे.’

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति ने आज घोषणा की कि वह अमेरिकी कामगारों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए योग्यता पर आधारित आव्रजन प्रणाली स्थापित करने के शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं.’

साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति ने विपक्षी दल पर डीएसीए पर उनके साथ समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें जावेद जाफरी ने पिता जगदीप के अंतिम संस्कार के बाद ऐसा क्या किया की तारीफ हो रही है

Next Post

आज मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर व मुरैना प्रवास पर रहेंगे

Next Post
आज मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर व मुरैना प्रवास पर रहेंगे

आज मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर व मुरैना प्रवास पर रहेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d