BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सच्ची नीयत से काम करने पर पूरा ब्रह्मांड देता है साथ : रघुवर दास

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
सच्ची नीयत से काम करने पर पूरा ब्रह्मांड देता है साथ : रघुवर दास

Working on true intent gives entire universe together: Raghuvar Das

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि घर बैठे आम लोगों की समस्या का समाधान होगी, तभी सच्चे अर्थों में राम राज्य आयेगा. इसी को सुशासन कहेंगे. आइटी के इस युग में यह संभव हो रहा है. सरकार लोगों को टेलीफोन पर शिकायत करने पर समस्याओं के निराकरण की सुविधा दे रही है. अधिकारियों को इस मामले में और अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है. उन्हें यह समझना होगा कि वे सेवक हैं, मालिक नहीं. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के द्वारा संचालित जन सेवा पोर्टल के 2.0 वर्जन के उद्घाटन के दौरान कहीं.

साफ नीयत से कोई काम किया जाये, तो पूरा ब्रह्मांड आपके साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश ने भी सत्ता परिवर्तन से जरूरी व्यवस्था परिवर्तन को बताया था. उनका राजनीतिक जीवन भी उनसे प्रभावित है और व्यवस्था परिवर्तन उनका लक्ष्य है. पहले से बनी हुई व्यवस्था से किसी न किसी को लाभ हो रहा था, इसे बदलने में समय लगेगा. लेकिन हम इसे बदल कर रहेंगे. काफी हद तक इसमें हम सफल भी हुए हैं. यदि साफ नीयत से कोई काम किया जाये, तो पूरा ब्रह्मांड इसमें आपके साथ हो जाता है. सीपी सिंह भी इसी प्रयास में लगे हुए हैं.

वर्ष 2014 में झारखंड के लोगों ने मजबूत सरकार चुनी, इस कारण फैसले लेने आसान हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में आने के बाद 2014 में उन्होंने कहा था कि राज्य में सुशासन, पारदर्शी सरकार व जवाबदेह प्रशासन देने का प्रयास किया जायेगा. हम इस दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं. आइटी के उपयोग से लाभूकों को योजनाओं का पूरा लाभ दिया जा रहा है. इससे बिचौलिए व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सहायता मिल रही है. केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार का लाभ लोगों को मिल रहा है. वर्ष 2014 में झारखंड के लोगों ने मजबूत सरकार चुनी. इस कारण फैसले लेने आसान हुए. सरकार जनहित में त्वरित निर्णय लेकर उन्हें लागू कर रही है. सीपी सिंह का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में आना केवल उनके लिए गौरव की बात नहीं है, बल्कि पूरे राज्य के लोगों के लिए गौरव की बात है. इससे जुड़े लोगों की जिम्मेवारी अब और बढ़ जायेगी. लोगों की उम्मीदें बढ़ जायेंगी. इसके लिए तैयार रहना होगा.

नये वर्जन में ज्यादा सुविधाएं जोड़ी गयी हैं

सीपी सिंह ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से राजधानी की जनता की शिकायतों का निराकरण 24 घंटे में हो जा रहा है. पिछले चार साल में इस पोर्टल पर कुल 5904 शिकायतें आयीं, जिनमें 5672 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. लोग 9570444411 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा रहे हैं. नये वर्जन में ज्यादा सुविधाएं जोड़ी गयी हैं. शिकायतों के निराकरण में प्रशासन से भी उन्हें काफी सहयोग मिला.

कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ, मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर श्री संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आगामी विधानसभा निर्वाचन-2019 के तहत सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Post

मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d