रांची: विकास भवन रांची सभागार में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी हेतु सीआरपीएफ जवानों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया रांची, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, रांची, जिला योजना पदाधिकारी, रांची, जिला समन्वयक पीएमएवाईजी रांची, डीपीएम जेएसएलपीएस जिला कौशल विकास पदाधिकारी रांची एवं अन्य उपस्थित थे.
कार्यशाला में जवानों को मनरेगा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, नेशनल रुरल लाइवलीहुड मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यशाला के दौरान जवानों को ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों और युवाओं से आवेदन प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया.

