आज भी कैंसर एक जानलेवा बीमारी जरूर है लेकिन अगर शुरुआती स्तर पर इस बीमारी का पता चल जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है. हमारे सामने बॉलिवुड सिलेब्रिटीज से लेकर क्रिकेट के युवराज सिंह जैसे कई उदाहरण हैं. जो इस बीमारी से लड़कर बाहर आए हैं. हां इसका इलाज बहुत महंगा है और बेहद कम जगहों पर उपलब्ध है. आइए सबसे पहले ये जानते हैं कि आमतौर पर कैंसर होता कितने प्रकार का है और इसके लक्षण क्या होते हैं.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैंसर 200 से भी अधिक प्रकार का हो सकता है. साथ ही इन सभी के लक्षण भी अलग-अलग होते हैं. लेकिन आज हम यहां कैंसर के सिर्फ उन प्रकारों के बारे में बात करेंगे, जो ह्यूमन लाइफ को तेजी से अपना शिकार बना रहे हैं. खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर कैंसर ऐसे हैं, जिन्हें अपनी अवेयरनेस के बल पर हम अपने शरीर में पनपने से रोक सकते हैं. आइए जानते हैं कि सबसे अधिक फैलनेवाले कैंसर के कौन-से प्रकार हैं.
स्किन कैंसर
स्किन कैंसर के केस भी काफी तेजी से सामने आ रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कैंसर लंबे समय तक बहुत अधिक तेज धूप में रहने, सही डायट ना लेने और फीजिकल ऐक्टिविटी ना करने जैसे स्थितियों में पनपता है. यह कैंसर हर आयुवर्ग के इंसान को अपनी चपेट में लेता है.
ब्रेस्ट कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर आमतौर पर महिलाओं में होता है. लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि पुरुष इस बीमारी का शिकार नहीं होते हैं. स्तन कैंसर पुरुषों को भी अपना शिकार बनाता है. इस कैंसर के दौरान महिलाओं के स्तन में शुरुआती तौर पर एक गांठ जैसी महसूस होती है, जो धीरे-धीरे फैलने लगती है और घातक स्थिति में पहुंच जाती है. इससे बचने कि लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपना ब्रेस्ट चेकअप कराते रहें.
प्रोस्टेट कैंसर
ब्लड कैंसर
सबसे अधिक फैलनेवाले कैंसर में ब्लड कैंसर का नाम भी प्रमुखता से शामिल है. इस बीमारी में इंसान के शरीर की ब्लड सेल्स में कैंसर पनपने लगता है. इसके चलते शरीर में खून की कमी होना और इसका तेजी से पूरे शरीर में फैलना शुरू हो जाता है.
पैनक्रियाटिक कैंसर
लंग कैंसर
सर्वाइकल कैंसर
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
ब्रेन कैंसर
बोन कैंसर
कैंसर का एक प्रकार है बोन कैंसर. यह इंसान के शरीर की हड्डियों पर अटैक करता है. आमतौर पर यह कैंसर बच्चों या बुजुर्गों को अपना शिकार बनाता है. इसकी वजह एक्सपर्ट्स शरीर में कैल्शियम की कमी को मानते हैं. जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं. इसलिए अपनी डायट में कैल्शियम से भरपूर चीजें जरूर खाएं.

