वॉशिंगटन: विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमिताें की संख्या 5.26 करोड़ के पार पहुंच गयी है, जिसमें से अमेरिका, भारत और ब्राजील के 47.61 फीसदी मामले हैं. इस महामारी से संक्रमित और मृतकों के मामले पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अमेरिका, भारत और ब्राजील है. वहीं इससे मुक्त होने वाले लोगों के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, विश्व के 190 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 52,657,828 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 3.38 करोड़ लोग इस वायरस से मुक्त हुए हैं, जबकि 1,291,937 लोग जान गंवा चुके है.
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में जहां इस महामारी से प्रभावित होने के मामले में पहले स्थान पर है. वहीं कोरोना मुक्त के मामले में तीसरे स्थान पर है. देश में अब तक 1,03,97,400 लोग संक्रमित हुए हैं और 39,97,175 लोग काेरोना मुक्त हुए है तथा 2,41,619 मरीजों की मौत हुयी है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 47,905 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 86.84 लाख तक पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 80.66 लाख हो गयी है, जबकि 550 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,28,121 हो गया. देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 5,363 घटकर 4,84,294 रह गयी है.
ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और निजात पाने वाले में दूसरे स्थान पर है. देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 57.47 लाख से पार हो गयी है और अब तक करीब 52.22 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो गए है जबकि 1,63,368 काल के गाल में समा गए हैं.
फ्रांस में अब तक 19.14 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 42,599 मरीजों की मौत हाे चुकी है. रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 18.22 लाख से अधिक हो गई हैं और अब तक 31,326 लोगों की मौत हो गई है. स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 14.17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,105 लोगों की मौत हुई है. अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.73 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,531 लोगों की मौत हो चुकी है.
ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक करीब 12.60 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 50,457 लोगों की मौत हो चुकी है. कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.65 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 33,312 लोगों ने जान गंवाई है. यूरोपीय देश इटली में 10.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,953 लोगों की मौत हुई है. मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 95,842 लोगों की मौत हो चुकी है. मेक्सिको मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है.
पेरू में इस वायरस से अब तक 9.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,992 लोगों की मौत हो चुकी है. दक्षिण अफ्रीका में 7.42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,011 लोग काल के गाल में समा गए हैं. जर्मनी मेंं इस वायरस की चपेट में 7.26 लाख लोग संक्रमित हो गए हैं तथा 11,864 लोगों की मौत हुई है. ईरान में इस महामारी से अबतक 7.15 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,664 लोगों की मौत हो गई है.
पोलैंड में संक्रमण के 6.18 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 8,805 लोगों की मौत हो गई है. चिली में कोरोना से लगभग 5.24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,633 लोगों की मौत हुई है. इराक में कोरोना से 5.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,482 लोगों की मौत हो चुकी है. बेल्जियम में कोरोना से जहां 5.07 लाख संक्रमित हुए हैं. वहीं 13,561 लोगाें की मौत हो चुकी है.
यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 5.04 लाख से अधिक है तथा 9,218 लोगों की मौत हो चुकी है. इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.48 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 14,836 तक पहुंच गई है. चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.38 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 5,570 तक पहुंच गया है. नीदरलैड में कोरोना से 4.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,286 लोगों की मौत हुई है. बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.25 लाख से अधिक हो गई है और 6,127 लोगों की मौत हो चुकी है.

