BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 67 लाख के पार

by bnnbharat.com
September 6, 2020
in समाचार
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2.67 करोड़ से अधिक हो गयी है और इस महामारी की चपेट में आने से 8.78 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 26,782,582 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,78,237 लोगों की मौत हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो फिलहाल भारत में संक्रमितों की संख्या 40,90,690 से अधिक पहुंच गई है तो वहीं अब तक 70,500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

दूसरी ओर ब्राजील की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 40,91,801 है और करीब 1,25,500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. वहीं दुनियाभर में सबसे अधिक मामले अमेरिका में है, जहां संक्रमितों की संख्या 62 लाख से भी अधिक है और करीब 1.88 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर 1,017,131 पहुंच गई हैं तथा 17,707 लोगों ने जान गंवाई है. पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. यहां इस वायरस से अब तक 676848 लोग संक्रमित हुए हैं और 29554 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है और अब छठवें नंबर पर पहुंच गया है. यहां इस वायरस से अब तक 650055 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 20886 है.

वहीं दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 636884 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 14779 हो गयी हैं. मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है. यहां संक्रमितों की संख्या 629409 हो गई तथा 67326 लोगों की मौत हो चुकी है.

बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9901 हो गई है. कोरोना वायरस से कनाडा में 9,190, इंडोनेशिया 7832, इक्वाडोर में 6,674, नीदरलैंड में 6,270, स्वीडन में 5,835, मिस्र में 5,495, बोलीविया में 5,343, चीन में 4,728, रोमानिया में 3812, फिलिपींस में 3737, ग्वाटेमाला में 2,825, यूक्रेन में 2612, पोलैंड में 2100, पनामा में 2063, स्विट्जरलैंड में 2,013, होंडुरास में 1,984, पुर्तगाल में 1,833, और आयरलैंड में 1,777 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेना ने किए हथियार, गोला-बारूद के साथ 2 आतंकवादियों के शव बरामद

Next Post

डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, ट्वीट कर कहा- आज मैंने सबसे प्यारी इंसान को खो दिया

Next Post
डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, ट्वीट कर कहा- आज मैंने सबसे प्यारी इंसान को खो दिया

डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, ट्वीट कर कहा- आज मैंने सबसे प्यारी इंसान को खो दिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d