BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 4.37 करोड़ के पार

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सबसे अधिक जर्मनी और फ्रांस में तबाही मचाई हुई है. दुनिया में कोरोना के मामले 4.37 करोड़ के पार हो चुक हैं जबकि अब तक 11.64 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.

जर्मनी में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 11,409 नए मामलों की पुष्टि के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 449,275 हो गई. रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए संघीय सरकारी एजेंसी RKI के अनुसार देश में शनिवार को रिकॉर्डर 14,714 मामले सामने आये थे और इसी दिन देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या दस हजार के पार हो गई थी. 

पिछले सात दिनों में प्रति 100,000 निवासियों में संक्रमण की संख्या बढ़कर 80.9 हो गई. एजेंसी के अनुसार लोगों के आपस में ज्यादा मिलने से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखि जा रही हैं. एजेंसी ने जरुरी न होने पर एक-दूसरे से न मिलने की अपील भी की हैं.

फ्रांस में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से पिछले 24 घंटो के दौरान 523 लोगों की मौत हुई है और 33,417 लोग संक्रमित हुए हैं. फ्रांस में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,541 और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,98,695 हो गया है.

मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि महामारी की स्थिति के अनियंत्रित होने के बाद सरकार इसे नियंत्रण में लाने के लिए ‘कठिन निर्णयों’ को लेने पर मजबूर हो गई है. फ्रांस की डेटा वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में कोविड-19 के 18,978 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है जिनमें से 2,918 की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नये कदमों को लेकर बुधवार शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे. श्री मैक्रॉन के कार्यालय ने यह जानकारी दी है.

बुल्गारिया की सरकार ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रसार पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त उपायों की घोषणा की जिसमे शैक्षणिक और मनोरंजन सुविधाओं को बंद करना भी शामिल है. नए प्रतिबंध गुरुवार से लागू होंगे जिसमें 12 नवंबर तक हाई स्कूल,विश्वविद्यालय, नाइट क्लब, पब तथा मधुशाला पर अस्थायी प्रतिबंध के निर्देश दिए गए हैं.

वहीं व्यवसाय और सांस्कृतिक कार्यक्रम,सम्मेलनों, सेमिनारों और संगीत कार्यक्रमों की अनुमति है लेकिन मंत्रालय प्रतिभागियों की संख्या पर एक सीमा निर्धारित की जायेगी जबकि खेल प्रतियोगिताएं दर्शकों के बिना आयोजित की जाएंगी. मंत्रालय ने कहा कि कैफे और रेस्तरां बंद नहीं होंगे, लेकिन ग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा.

कनाडा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के बीच मंगलवार को देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दस हजार को पार कर गई. अमेरिका को जॉन हॉपकिंस युनिवेर्सिटी के अनुसार कनाडा ऐसा बिस्वा देश बन गया है जहां दस हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं.

कनाडा दरअसल कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. देश में फिलहाल कोरोना के कुल 222,670 मामले है जिसमे से 4.5 प्रतिशत संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी हैं. देश का क्यूबेक प्रांत कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां कोविड-19 से अबतक 6172 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा ओंटारियो में इस संक्रमण से 3103 लोगों की मौत हुई हैं.

https://bnnbharat.com/know-what-is-the-special-importance/
https://bnnbharat.com/minister-prem-ku/
https://bnnbharat.com/corona-update-india-43893-new-cases/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें शमी वृक्ष की पूजा का क्या है खास महत्व?

Next Post

जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, मां-बाप की हालात गंभीर

Next Post
कुएं में गिरने से मासूम की मौत

जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, मां-बाप की हालात गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d