वॉशिंगटन: विश्व में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.85 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी से अब तक 13.86 लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है.
कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर स्थान पर है, वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर है.
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 5,85,63,451 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,86,465 लोगों की मौत हुई है.

