BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 8.88 करोड़ के पार

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या ने 8.88 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 19.1 लाख से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शनिवार को दी.

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में दुनियाभर में कुल मामले और मौतें क्रमश: 88,821,629 और 1,911,637 है.

सीएसएसई के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अमेरिका 21,857,293 मामलों और 368,736 मौतों के साथ दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है.

संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,413,417 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि देश में मौत का आंकड़ा 150,570 हो गया है.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (8,013,708), रूस (3,321,163), ब्रिटेन (2,966,235), फ्रांस (2,804,743), तुर्की (2,307,581), इटली (2,237,890), स्पेन (2,050,360), जर्मनी (1,894,376), कोलम्बिया (1,755,568), अर्जेंटीना (1,703,352), मेक्सिको (1,493,569), पोलैंड (1,365,645), ईरान (1,274,514), दक्षिण अफ्रीका (1,192,570), यूक्रेन (1,139,800) और पेरू (1,026,180) हैं.

संक्रमण से हुई मौतों के मामले में वर्तमान में ब्राजील 201,460 आंकड़ों के साथ दूसरे नंबर पर है.

वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (131,031), ब्रिटेन (79,965), इटली (77,911), फ्रांस (67,566), रूस (60,067), ईरान (56,018), स्पेन (51,874), कोलंबिया (45,431), अर्जेंटीना (44,273), जर्मनी (39,502), पेरू (38,049), दक्षिण अफ्रीका (32,425), पोलैंड (30,574), इंडोनेशिया (23,753), तुर्की (22,450), और यूक्रेन (20,432) हैं.

इधर जर्मनी में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,188 मौतें हुईं हैं. देश की डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन कंट्रोल एजेंसी रॉबर्ट कोक इंस्टीट्यूट (आरकेआई) ने कहा है कि अब तक मरने वालों की कुल संख्या 38,795 हो चुकी है. आरकेआई ने कहा है कि पिछले 2 दिनों से कोरोनावायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1 हजार से अधिक दर्ज हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वकीलों के चेहरे पर लौटी रौनक, फिजिकल कोर्ट शुरू करने पर बनी सहमति

Next Post

बड़ा फैसला: कोविड ड्यूटी में लगाए गए टीचरों को फ्रंटलाइन वर्कर की कैटेगरी में रखा गया

Next Post
बड़े बदलाव की है जरूरत, सिलेबस भी 30 फीसदी कम हो: मनीष सिसोदिया

बड़ा फैसला: कोविड ड्यूटी में लगाए गए टीचरों को फ्रंटलाइन वर्कर की कैटेगरी में रखा गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d