BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 5 करोड़ के पार, 12 लाख से अधिक लोगों की मौत

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.38 करोड़ के पार
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण निरंतर बढ़ता ही जा रहा है. दुनिया के लगभग सभी देशों में फैल चुके इस वायरस से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 5 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुके हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के आंकड़ों से मिली.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसएसई के रविवार को जारी डेटा से जानकारी मिली कि दुनियाभर में 11.24 बजे स्थानीय समय (1624 जीएमटी) तक वैश्विक स्तर पर संक्रमण की संख्या 50,052,204 तक पहुंच गई है और इससे कुल 1,253,110 मौतें दर्ज की गई हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका दुनियाभर में सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है. यहां संक्रमण के 9,879,323 मामले और 237,192 मौतें दर्ज की गई हैं.

मामलों के दृष्टि से इसके बाद भारत का स्थान है, जहां 8,507,754 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, जहां कोविड से 162,269 मौतें हुई हैं, वहीं यहां संक्रमण के 5,653,561 मामले दर्ज किए गए हैं.

कोविड-19 से 11 लाख से अधिक मामलों वाले देशों में रूस, फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना, ब्रिटेन और कोलंबिया भी शामिल हैं, जबकि 40,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाले अन्य देशों में भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस शामिल हैं. वैश्विक मामलों में 17 सितंबर को 3 करोड़ तक वृद्धि हुई थी और 19 अक्टूबर को 4 करोड़ तक बढ़ गई. कुल वैश्विक मामलों को 3 करोड़ से 4 करोड़ तक पहुंचने में मात्र 32 दिन लगे और सिर्फ 20 दिनों में मामले 4 करोड़ से 5 करोड़ तक पहुंच गए.

https://bnnbharat.com/india-china-will-soon-have/
https://bnnbharat.com/stock-market-opens-with/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल BJP अध्‍यक्ष ने TMC कार्यकर्ताओं को दी पैर तोड़ने की धमकी

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 45 हजार नए मामले, 490 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 45 हजार नए मामले, 490 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d