BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व कप : आज आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी मेजबान इंग्लैंड

by bnnbharat.com
June 25, 2019
in Uncategorized
विश्व कप : आज आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी मेजबान इंग्लैंड

World Cup: Australia will host Australia today

Share on FacebookShare on Twitter

लंदन, 25 जून : खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान इंग्लैंड आज यहां ऐतिहासिक लॉर्डस स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। छह मैचों में चार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान टीम को अब अंतिम-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए बाकी बचे तीन में से दो मैच जीतने होंगे।

इंग्लैंड के लिए हालांकि, यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि उसे आस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड और भारत का सामना करना होगा। पिछले 27 वर्षो में विश्व कप में इंग्लैंड की टीम आस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

कप्तान इयोन मॉर्गन की टीम पर उसी प्रकार की क्रिकेट खेलने का दबाव होगा जो वे पिछले दो साल से खेलते आए हैं। जेसन रॉय का चोटिल होकर बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है।

Also Read This:- अमित शाह बुधवार से जम्मू-कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर

दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है। वे छह में से पांच मैच जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। उसके सलामी बल्लेबाजी दमदार फॉर्म में हैं और हर मैच में रन बना रहे हैं।

तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के नेतृत्व में गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए अहम मौकों पर विकेट चटकाए हैं। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की वापसी ने आस्ट्रेलिया को और मजबूत कर दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ हालांकि, आस्ट्रेलिया का मौजूदा फॉर्म निराशाजनक रहा है। आस्ट्रेलिया को पिछले 10 में से नौ वनडे मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है और दोनों ही टीमें जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी जबकि लॉर्डस में दर्शक एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर रहे होंगे।

टीम :
इंग्लैंड : इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमित शाह बुधवार से जम्मू-कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर

Next Post

यूएई : दुर्घटना में भारतीय इमाम की नाबालिग बेटी की मौत

Next Post
यूएई : दुर्घटना में भारतीय इमाम की नाबालिग बेटी की मौत

यूएई : दुर्घटना में भारतीय इमाम की नाबालिग बेटी की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d