BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व कप : आज पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से

by bnnbharat.com
June 26, 2019
in Uncategorized
विश्व कप : आज पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से

World Cup: Pakistan face New Zealand today

Share on FacebookShare on Twitter

बर्मिघम, 26 जून : आईसीसी विश्व कप-2019 में आज एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। अंतिम-4 में जाने के लिए पाकिस्तान को अब अपने सभी मैच जीतने ही होंगे।

पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल को मौका दिया था और उन्होंने मौका का पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन अर्धशतक जमाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सोहेल से यही उम्मीद होगी। वहीं बाबर आजम, मोहम्मद हफीज को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी। फखर जमन से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर उसके मुख्य हथियार हैं जो अभी तक 15 विकेट ले चुके हैं। पाकिस्तान की गेंदबाजी उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है। वहाब रियाज और हसन अली को उनका निरंतर साथ देने की जरूरत है।

पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसकी फील्डिंग है। यहां एकदम सुधार की उम्मीद बेमानी होगी लेकिन पाकिस्तान की कोशिश होगी की वह फील्डिंग के बेसिक्स मजबूत कर कुछ लाभ तो उठाए।

Also Read This:- शुरुआती गिरावट के बाद संभला घरेलू शेयर बाजार

वहीं अगर न्यूजीलैंड की बात की जाए तो टीम पूरी तरह से संतुलित है और कहीं से भी वापसी करने का दम रखती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआत में ही दो विकेट जल्दी खोने के बाद कप्तान केन विलियम्सन और अनुभवी रॉस टेलर ने टीम को संभाला था।

विलियम्सन अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पाकिस्तानी गेंदबाजी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे। वहीं कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन भी नीचे बड़ा शॉट लगा सकते हैं।

टीमें (संभावित) :
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शुरुआती गिरावट के बाद संभला घरेलू शेयर बाजार

Next Post

पटना : एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे 4 बच्चों को कुचला, 3 की मौत

Next Post
पटना : एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे 4 बच्चों को कुचला, 3 की मौत

पटना : एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे 4 बच्चों को कुचला, 3 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d